Online Counselling कार्यक्रम से सम्बन्धित आवश्यक सूचना
विज्ञापन संख्या- बी.सी.ई.सी.ई.बो.(आई.टी.आई.सीैट.)-2026/05 दिनांक-04.06.2026 के क्रम में बिहार राज्य के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रतियोगिता प्रवेश परीक्षा (ITICAT)-2026 के आधार पर बिहार राज्य के सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के I.T.I. Trade के 25% जिला बंधन मुक्त सीटों एवं 75% जिला बंधन युक्त सीटों के लिए Online Counselling हेतु ITICAT-2026 में सम्मिलित एवं पात्रता-प्राप्त अभ्यर्थियों / संस्थानों को Choice filling एवं अग्रतर Counselling कार्यक्रम हेतु निम्नलिखित सूचना दी जाती है :
- ITICAT-2026 के परीक्षाफल के आधार पर पात्रता-प्राप्त सभी अभ्यर्थी परिषद् के Website: bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर "Rank Card of ITICAT-2026" लिंक पर क्लिक करें। तत्पश्चात "View / Download Rank Card of ITICAT-2026" लिंक पर क्लिक करने के बाद अपना Roll No. एवं जन्म तिथि डालकर Rank Card प्राप्त कर लें। तत्पश्चात अभ्यर्थी कंडिका (9) में वर्णित कार्यक्रम अनुसार Choice Filling की प्रक्रिया शुरू करें।
- ITICAT-2026 से संबंधित Online Choice filling / Counselling प्रक्रिया हेतु अभ्यर्थी "Online Counselling Portal of ITICAT-2026" पर क्लिक करें। तत्पश्चात Online Counselling के लिए ITICAT-2026 का Registration No. तथा Password से Login करें।
-
सफलतापूर्वक Login कर लेने के उपरांत अभ्यर्थी अपनी प्राथमिकता अनुसार अधिक से अधिक
I.T.I. एवं Trade का Choice भरें। Choice भरने के उपरांत अभ्यर्थी
निर्धारित अंतिम तिथि तक अपने Choice को Edit कर सकते हैं।
दिये गये Schedule के अनुसार यदि अभ्यर्थी अपने द्वारा भरे गये Choice से अगर संतुष्ट हैं तो अपने Choice को Lock कर दें। Choice Locking उपरांत अभ्यर्थी अपने द्वारा भरे गये Choices में अगर किसी प्रकार का बदलाव करना चाहते हैं तो "Unlock Choices" बटन पर क्लिक कर Login Registered Mobile No. तथा Email पर प्राप्त OTP को Authenticate / Verify कर निर्धारित अंतिम तिथि तक बदलाव कर सकते हैं।
तत्पश्चात अभ्यर्थी अंतिम रूप से भरे गये Choices को पुनः Lock कर दें। यदि अभ्यर्थी निर्धारित अंतिम तिथि तक अपना Choice Lock नहीं करते हैं तो उनका Choice निर्धारित अंतिम तिथि के तुरंत बाद स्वतः Lock हो जायेगा। अंतिम तिथि उपरांत Choice में किसी प्रकार के बदलाव का प्रावधान नहीं रहेगा। अभ्यर्थी अपने द्वारा भरे गये Choices का Print-out भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।
नोट : Choice Locking एवं Unlocking की प्रक्रिया OTP Authentication के माध्यम से की जायेगी, जिससे अभ्यर्थी के पंजीकृत Registered Mobile No. एवं Email ID पर OTP भेजा जायेगा। साथ ही यह भी सूचित किया जाता है कि पंजीकृत Mobile No. एवं Email ID को किसी भी शर्त पर बदला नहीं जा सकता है।
- Online Counselling हेतु Choice Filling की प्रक्रिया one-time है। इसलिए अगर कोई अभ्यर्थी First Round में Choice Filling नहीं करते हैं तो वैसे सभी अभ्यर्थियों को अगले चक्र की Online Counselling हेतु दुबारा Choice Filling का मौका नहीं दिया जायेगा।
Document Verification के समय आवश्यक दस्तावेज
Document Verification के समय ITICAT-2026 के उपरोक्त पाठ्यक्रम समूह में पात्रता प्राप्त आवंटित प्रत्येक अभ्यर्थी को अपने Reporting / Nodal Centre पर विवरण पुस्तिका के पृष्ठ 1 एवं 2 में उल्लिखित सक्षम पदाधिकारी द्वारा निर्गत सभी निम्नांकित मूल प्रमाण-पत्र / दस्तावेज एवं एक-एक स्वसत्यापित फोटो प्रति के साथ लाना अनिवार्य है।
-
(क) मैट्रिक या समकक्ष परीक्षा का प्रवेश-पत्र, अंक-पत्र तथा औपबंधिक प्रमाण-पत्र।
(ख) जाति प्रमाण-पत्र।
(ग) आवासीय प्रमाण-पत्र।
(घ) चरित्र प्रमाण-पत्र।
(ङ) विवरण पुस्तिका के पृष्ठ-1 एवं 2 में वर्णित अन्य प्रमाण-पत्र, जहाँ लागू हो, यथा– Economical Weaker Section (EWS) प्रमाण-पत्र एवं भूतपूर्व सैनिक SMQ हेतु भूतपूर्व सैनिक का प्रमाण-पत्र आदि तथा विकलांगता कोटा DQ हेतु प्रमाण-पत्र आदि (विवरण पुस्तिका की कंडिका 7.1 से 7.4 के अनुसार)।
आरक्षित कोटा का लाभ लेने वाले प्रत्येक उम्मीदवार के लिए यह आवश्यक है कि वह अपने निवास के अंचलाधिकारी द्वारा निर्गत जाति प्रमाण-पत्र साक्षात्कार / पात्रता सत्यापन के समय अवश्य जमा करें। - Copy of Aadhar Card.
- 6 (Six) copies of the passport size Photograph which was pasted on the Admit Card ITICAT-2026.
- Admit Card of ITICAT-2026.
- Rank Card of ITICAT-2026.
- Online Counselling हेतु Registration एवं Choice filling करने के उपरांत Choice Slip की प्रति।
- Downloaded print of Online filled Application Form (Confirmation Page) of ITICAT-2026.
- Download किये गये Provisional Allotment Order की तीन प्रति।
- The Verification Slip (जाँच-पर्ची) in 2 copies as downloaded alongwith Biometric Form in 1 copy साक्षात्कार / Document Verification के समय साथ लाना अनिवार्य है।